ICC Women's T20 World Cup के एक सीजन में किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? (Image Source: Google)
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। वैसे तो टूर्नामेंट के इतिहास में कई गेंदबाज़ों ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी से टूर्नामेंट पर गहरी छाप छोड़ी है लेकिन अगर एक ही सीरीज़ में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें, तो न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज है।
1. अमेलिया केर
जी हां, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (Amelia Kerr) का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024/25 में यूएई की धरती पर कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 6 मैचों में 15 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट रहा। केर का औसत सिर्फ 7.33 और इकॉनमी 4.85 रही, जो उनके शानदार कंट्रोल को दिखाता है।