ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कैप्टेंसी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने बीते गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेडे़ के मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 103 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि जहां एक तरफ CSK फैंस अपनी टीम को मिली जीत से बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें ये चिंता भी सता रही है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान पर वापसी कब करेंगे? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो जान लीजिए कि खुद सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने इसका जवाब दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, MI vs CSK मुकाबले के दौरान माइकल हसी ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत करते समय धोनी की चोट पर बड़ी अपडेट दी। उन्होंने कहा, "एमएस धोनी जल्द खेल सकते हैं, लेकिन वो अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हुए हैं। वह नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही है। हम और फैंस दोनों ही उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।"
माइकल हसी के बयान से साफ है कि धोनी को पूरी तरह फिट होने में अभी भी कुछ दिनों का समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो सीएसके के आगामी दो मुकाबलों में से किसी एक में वापसी कर सकते हैं। सीएसके का अगला मुकाबला रविवार, 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होगा, वहीं इसके बाद वो शनिवार, 2 मई को मुंबई इंडियंस की टीम से भिड़ते नज़र आएंगे।