IPL 2026: जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं जुड़ पाए हैं अभी तक MI कैंप के साथ? CoE में मौजूदगी की असली वजह (Image Source: Google)
आईपीएल 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे थे। इस नए सीजन की शुरुआत से ठीक पहले CoE में उनकी मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं। अब रिपोर्ट्स में इस पूरे मामले की असली वजह सामने आ गई है, जिससे फैंस को राहत मिल सकती है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी। दरअसल, बुमराह अभी तक टीम के कैंप से नहीं जुड़े थे और उनकी मौजूदगी बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में बताई जा रही थी।
आमतौर पर खिलाड़ी CoE में चोट से उबरने या फिटनेस सुधारने के लिए जाते हैं, ऐसे में बुमराह को वहां देखकर फैंस को लगा कि शायद वह किसी इंजरी से जूझ रहे हैं। लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है।