न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के बाद हुए नाइटक्लब विवाद ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को मुश्किल में डाल दिया है। इसी बीच अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं।
मामला उस समय सामने आया जब बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर टीम प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए जीरी तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में मिली 115 रन की जीत के बाद लंदन के चेल्सी स्थित एक नाइटक्लब पहुंचे थे। वहीं उनकी मुलाकात सारासेन्स रग्बी खिलाड़ी टोतोआ औवा से हुई, जिसके बाद बहस शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी भी चोटिल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े। घटना के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।