Mumbai Indians Probable Playing XI Vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच आइकॉनिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
हार्दिक और सूर्यकुमार की होगी वापसी: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के दो सबसे बड़े मैच विनर कैप्टन हार्दिक पांड्या और वाइस कैप्टन सूर्यकुमार यादव KKR के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार वो दोनों ही कोलकाता पहुंच गए हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी की है।
याद दिला दें कि हार्दिक अपनी पीठ में ऐंठन के कारण टूर्नामेंट में MI के पिछले तीन मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने निजी कारणों की वज़ह से पिछला मुकाबला मिस कर दिया था।