शुक्रवार, 1 फरवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स और एमआई केपटाउन के बीच SA20 का 26वां मैच खेला गया। इस मैच में केपटाउन ने कैपिटल्स को 34 रन से हरा दिया लेकिन कैपिटल्स के ओपनर और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ विल जैक्स ने छक्कों की हैट्रिक से फैंस का खूब मनोरंजन किया। इसमें से दो छक्के मैदान के बाहर जाकर गिरे।
कैपिटल्स को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य मिला था और इस लक्ष्य का पीछा करते हुए, जैक्स ने शानदार शुरुआत करते हुए सिर्फ नौ गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। जैक्स ने लगातार तीन छक्के मारकर कैपिटल्स को तेज़ शुरुआत दी। इस दौरान जैक्स के बल्ले से एसए20 का सबसे लंबा छक्का भी देखने को मिला।
जैक्स ने जॉर्ज लिंडे के ओवर में ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई देखता रह गया। इस ओवर की आखिरी दो गेंदें 108 मीटर की दूरी तक गईं और स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। आप जैक्स के इन छक्कों का वीडियो नीचे देख सकते हैं। जैक्स SA20 में अग्रणी रन-स्कोरर में से एक हैं, उन्होंने आठ पारियों में 183.45 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। ऑलराउंडर ने 6.50 की इकॉनमी रेट से छह विकेट भी हासिल किए हैं।
Into the Orbit
— JioCinema (@JioCinema) February 1, 2024
Will Jacks made a smashing start to the chase!#MICTvPC #SA20 #SA20onJioCinema #SA20onSports18 #JioCinemaSports #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/Q66CYn8MaT