इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस रोहित शर्मा को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं। रोहित शर्मा चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी जिसके चलते वो मैदान से बाहर चले गए थे।
इसके बाद, वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए। हालांकि, टाइटंस के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर, उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। अब गुजरात के खिलाफ मैच से पहले फैंस को उम्मीद है कि रोहित इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे और MI के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भी रोहित को लेकर पॉजीटिव बयान दिया है।
म्हाम्ब्रे भी रोहित के आज का मैच खेलने को लेकर आशावादी दिखे, लेकिन उन्होंने उनकी उपलब्धता की पूरी तरह पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहास "दोनों (रोहित और सेंटनर) फिट हैं। असल में, अगर आप यहां नेट्स के पास से गुज़र रहे हैं, तो आप रोहित की बल्लेबाजी देख सकते हैं। तो हां, वो इस पर काम कर रहे हैं। सेंटनर फिट हैं। दुर्भाग्य से, हम पिछले मैच में उन्हें मिस कर गए, उन्हें कोई इन्फेक्शन हो गया था। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते थे। लेकिन दोनों फिट हैं।"