मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मुकाबला मिस करने के बाद अब SKY ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम कैंप से जुड़ गए हैं और अब उनके अगले मुकाबले में खेलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पिछले मुकाबले में सूर्यकुमार टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने खुद अपनी वापसी का बड़ा संकेत दे दिया है।
दरअसल, पिछले हफ्ते सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविका शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ था। परिवार के साथ समय बिताने के लिए SKY ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला मिस किया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हराया था। वहीं हार्दिक पांड्या भी उस मुकाबले में चोट की वजह से पूरी तरह फिट नहीं थे।