न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में केन विलियमसन की जगह इस बल्लेबाज को मिली जगह, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में (Image Source: X.com/Twitter)
England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने केन विलियमसन (Kane Williamson) की जगह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए विल यंग (Will Young) को टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने शुक्रवार (13 जून) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
बता दें कि विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।
यंग 14 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे औऱ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों के लिए सोमवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से खेला जाएगा।