विमेंस एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक, हरमनप्रीत ने फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ (विमेंस एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक, हरमनप्रीत ने फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ)
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में एक बार फिर दोनों टीमों की कप्तानों ने 'हैंडशेक' नहीं किया। दोनों ही टीमें इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी हैं।
साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा, महिला क्रिकेट टीम ने भी 'नो हैंडशेक' नीति को सख्ती से लागू रखा है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम यहां अधिक से अधिक स्कोर बनाना चाहते हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे। हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम वही है।"