विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का छक्का, भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर (विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का छक्का, भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर)
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शनिवार को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 56 रन का टारगेट रखा है। पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) का अहम योगदान रहा।
शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवरों में 55 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में मुनीबा अली ने शवाल जुल्फिकार के साथ 4.3 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। मुनीबा 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 1 चौका भी शामिल रहा।
अगले ओवर में श्री चरणी ने गुल फिरोजा (0) और जुल्फिकार (14) का विकेट भी गंवा दिया। महज 29 के स्कोर तक टीम अपने 3 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।