विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश (विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश)
श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया है। श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाकर 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाए। दिलारा अख्तर ने जुवैरिया फिरदौस के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की।
फिरदौस 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद दिलारा (26) ने शोभना मोस्तरी के साथ दूसरे विकेट के सिर्फ 13 रन जुटाए। आलम ये रहा कि 9.5 ओवरों तक टीम का स्कोर 52/3 था।