साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका पहली टीम बनी है जिसने वनडे वर्ल्ड कप में दो मुकाबले 1 विकेट के अंतर से जीते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 270 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
पॉइंट्स टेबल में बनी नंबर 1
छह मैच में साउथ अफ्रीका यह पांचवीं जीत है और 10 पॉइंट्स के साथ टीम भारत को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका की नेट रनरेट +2.032 है। वहीं पांच मैच में पांच जीत के साथ भारत के भी 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट +1.353 है। वहीं लगातार चौथी हार के साथ पॉइंट्स टेबलमें पाकिस्तान को नुकसान हुआ है। टीम एक स्थान फिसलकर टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
World Cup Points Table after #SAvPAK game#CWC2023 pic.twitter.com/k2YzIcwTNj
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 27, 2023