साल 2019 की समाप्ती के बाद अपने पिता के लिए बेन स्टोक्स ने जो कहा वो दिल जीतने वाला है ! Images (twitter)
लंदन, 2 जनवरी | इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि वह अपने पिता को खुश, स्वस्थ और क्रिकेट देखने के लिए 2019 में हासिल तमाम सफलताओं को कुर्बान कर सकते हैं।
स्टोक्स के पिता जेरार्ड स्टोक्स बीमार हैं। जो हाल ही में अपने बेटे को दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच खेलते देखने के लिए जोहान्सबर्ग आए थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनके पिता की तबीयत अब ठीक हुई और इसी कारण स्टोक्स पहले टेस्ट में खेल सके, हालांकि इस मैच में इंग्लैंड को 107 रनों से हार मिली थी।