वुमेंस प्रीमियर लीग के 7वें मैच में मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी। वहीं दिल्ली की टीम की टूर्नामेंट में ये पहली हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 18 ओवर में 105 के स्कोर पर ढेर हो गयी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान लैनिंग ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 25 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।
मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट सायका इशाक, इसी वोंग और हेले मैथ्यूज ने लिए। उनके अलावा एक विकेट पूजा वस्त्राकर ने लिया।
A hattrick of WINS!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 9, 2023
Mumbai Indians #CricketTwitter #WPL #MIvDC #MumbaiIndians #IPL2023 pic.twitter.com/w0zCEds7Qj