महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (4 नवंबर) को टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। WPL 2027 की शुरुआत 14 जनवरी को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के सभी मुकाबले वडोदरा और मुंबई में आयोजित होंगे।
Schedule OUT for th edition of TATAWPL from 14 January to 7 February 2027. The tournament will be staged across Vadodara and Mumbai, with 11 matches scheduled at each venue. More Details https://t.co/LgxF16VGJR
Women's Premier League (WPL) (wplt20) November 4, 2026
सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। WPL 2027 का पहला चरण वडोदरा में खेला जाएगा, जहां 14 से 24 जनवरी तक कुल 11 मुकाबले आयोजित होंगे। वडोदरा चरण के आखिरी मुकाबले में 24 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी।
इसके बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा। यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से बाकी के 11 मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई चरण की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगी। लीग स्टेज का समापन 3 फरवरी को होगा, जिसके बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे।