Advertisement

WTC Final : यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के साथ किया जमकर अभ्यास, कोहली से लिए बल्लेबाजी के टिप्स, देखें VIDEO

हाल ही खत्म हुए आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap May 31, 2023 • 16:06 PM
WTC Final : यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के साथ किया जमकर अभ्यास, कोहली से लिए बल्लेबाजी के टिप्स, द
WTC Final : यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के साथ किया जमकर अभ्यास, कोहली से लिए बल्लेबाजी के टिप्स, द (Image Source: Google)
Advertisement

हाल ही खत्म हुए आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 14 मैचों में 163.61 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 625 रन अपने नाम करने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले है। उनके इसी शानदार प्रदर्शन का नतीजा है कि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुनी गयी टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जोड़ा गया है। 

जायसवाल को अंतिम समय में शामिल किया गया था क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ ने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को सूचित किया कि वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेवल नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनकी शादी 3 जून को हो रही है। इसलिए, चयनकर्ताओं ने बैकअप ओपनर के रूप में जायसवाल के साथ जाने का फैसला किया। जायसवाल ने आईपीएल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि WTC फाइनल 7 जून से द ओवल इंग्लैंड में खेला जाएगा। 

Trending


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

बुधवार को ICC ने जायसवाल के भारतीय टीम के साथ पहले ट्रेनिंग सेशन की एक झलक शेयर की। मुंबई के क्रिकेटर ने भारतीय तेज गेंदबाजों, नेट गेंदबाजों और स्पिनरों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन का सामना किया। जायसवाल को विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के होने की वजह से जायसवाल का डेब्यू करना बहुत मुश्किल है। 

WTC फाइनल के लिए चुनी गयी भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव। 

रिजर्व खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव। 

WTC फाइनल के लिए चुनी गयी ऑस्ट्रलियाई टीम- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, जोश इंगलिस, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।

Also Read: किस्से क्रिकेट के

रिजर्व खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैट रेनशॉ। 


Cricket Scorecard

Advertisement