India vs Australia Perth Test: भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर खा रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले पहली पारी में जायसवाल बिना खाता खोलो ही पवेलियन लौटे थे।
संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने 123 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे धीमा अर्धशतक है। वह ऑस्ट्रेलिया में बतौर भारतीय ओपनर टेस्ट में सबसे कम उम्र मे पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 330 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
उनसे कम उम्र में शुभमन गिल (21 साल 121 दिन) और केएल राहुल (22 साल 263 दिन) ने यह मुकाम हासिल किया था।
Youngest Indian Opener to Score 50+ in Australia Tests
— (@Shebas_10dulkar) November 23, 2024
21yr 121d - Shubman Gill
22yr 263d - KL Rahul
22yr 330d - Yashasvi Jaiswal*#INDvAUS pic.twitter.com/mUDh2UuhI8