इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दोहरा शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। यशस्वी ने 290 गेंदों पर 209 रन जड़ते हुए कई खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। ये यशस्वी की पारी का ही असर था कि भारत 396 तक पहुंचने में सफल रहा क्योंकि अगर यशस्वी की ये पारी ना होती तो शायद भारत 300 तक भी ना पहुंत पाता क्योंकि उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्द्धशतक भी नहीं लगा पाया।
यशस्वी ने पिछले कुछ महीनों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और इस दोहरे शतक ने तो उनका नाम हर किसी की ज़ुबान पर ला दिया है लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि यशस्वी को ये लाइमलाइट आसानी से मिल गई है तो आप गलत हैं क्योंकि यशस्वी को आज जो प्यार मिल रहा है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष है।
एक समय था जब यशस्वी के पास खाना खाने तक के पैसे नहीं थे और उनके पिता मुंबई में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे और यशस्वी भी अपने पिता की मदद करते थे। अब यशस्वी के दोहरे शतक के बाद उनकी एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपना दर्द बयां कर रहे हैं। यशस्वी का ये 48 सेकेंड का वीडियो देखकर आप भी खुद को इमोशनल होने से शायद नहीं रोक पाएंगे। यशस्वी का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Early struggle has given him the fighting spirit , well played Prince#YashasviJaiswal pic.twitter.com/TMXf3nZ2AN
— Berlin (@Toxicity_______) February 2, 2024