Zaheer Khan And Mohit Sharma Picks All Time CSK-MI Combined XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के दो पूर्व क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने IPL के इतिहास की दो सर्वश्रेष्ठ टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ऑल टाइम कंबाइंड XI चुनी है। गौरतलब है कि जहीर खान पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं, वहीं मोहित शर्मा ने इतनी ही बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेला है।
MI के धाकड़ खिलाड़ियों को चुना ओपनर: जहीर और मोहित ने सबसे पहले अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों का चयन किया और मुंबई इंडियंस के दो दिग्गज़ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को इस पॉजिशन के लिए चुना। जान लें कि क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में 78 मैचों में 2334 रन बनाए हैं, वहीं हिटमैन रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में अब तक 272 मैचों में 7,046 रन दर्ज हैं।
इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि जहीर और मोहित की जोड़ी ने अपनी टीम की नंबर तीन की पॉजिशन के लिए मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को चुना है जिन्होंने 205 मैचों में 5,528 रन बनाए। वो आईपीएल में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का खास हिस्सा रहे।