Zaheer Khan Picks MI All Time XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) ने मुंबई इंडियंस की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने इस टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल किए हैं। गौरतलब है कि वो खुद भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।
इस टीम में जहीर खान ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और हिटमैन रोहित शर्मा को चुना। जान लें कि सचिन तेंदुलकर साल 2008 से साल 2013 तक MI का हिस्सा थे और उन्होंने इस दौरान 91 मैचों में एक शतक और 14 अर्धशतक के दम पर 2599 रन बनाए। बात करें अगर रोहित शर्मा की तो वो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन (236 मैचों में 6149) बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार चैंपियन की ट्रॉफी जीती है।
गौर करें कि ओपनर्स के बाद जहीर खान ने अपनी टीम में नंबर-3 की पॉजिशन के लिए इंग्लिश विकेटकीपर बैटर जोस बटलर को चुना जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2016 से 2017 तक 24 मैचों में 527 रन ठोके। इसके अलावा उन्होंने दो और बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (112 मैचों में 3750 रन) और अंबाती रायडू (127 मैचों में 2635 रन) अपनी इलेवन में शामिल किए।