AFG vs ZIM 1st Test: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच जारी दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार (6 नवंबर) को मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज जियाउर रहमान (Ziaur Rahman) ने अपनी सरप्राइज बाउंसर से जिम्बाब्वे के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे (Wessly Madhevere) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
यह घटना जिम्बाब्वे की पहली पारी के 102वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिली। जियाउर रहमान शरीफी राउंड द विकेट गेंदबाजी करने आए और उन्होंने गेंद को पिच पर शॉर्ट डालते हुए बल्लेबाज को चौंका दिया। गेंद तेजी से उछली और वेस्ली मधेवेरे उसे संभालने में देर कर गए। वह गेंद की लाइन से हट भी नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराकर हवा में उछल गई।
गेंद को हवा में जाते देख विकेटकीपर इक्रम अली खिल ने तुरंत कैच के लिए आवाज लगाई और आगे बढ़ते हुए उसे सुरक्षित तरीके से लपक लिया। इस तरह जियाउर रहमान शरीफी ने अपनी तेज बाउंसर के दम पर अफगानिस्तान को अहम सफलता दिलाई। वेस्ली मधेवेरे 70 गेंदों में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे।