1st T20I: पाकिस्तानी मिडिल बल्लेबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन, ज़िम्बाब्वे को दिया 166 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 30 गेंद में 2 चौको और 2…
पाकिस्तान ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 30 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। तैयब ताहिर ने 25 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। इरफान खान ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। सैम अयूब ने 18 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। ज़िम्बाब्वे की तरफ से एक-एक विकेट रिचर्ड नगारवा, कप्तान सिकंदर रज़ा, वेलिंगटन मसाकाद्जा और रयान बर्ल को मिला।
ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), तैयब ताहिर, इरफान खान, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।