1st Test: दूसरे दिन डीन एल्गर ने जड़ा शतक, टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने बनाया 194/3 का स्कोर
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) के शतक की मदद से अपनी स्थिति मजबूत कर ली। साउथ अफ्रीका ने टी ब्रेक तक 49 ओवर में 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए है। वो भारत के स्कोर से 51 रन…
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) के शतक की मदद से अपनी स्थिति मजबूत कर ली। साउथ अफ्रीका ने टी ब्रेक तक 49 ओवर में 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए है। वो भारत के स्कोर से 51 रन पीछे है। टी ब्रेक के समय एल्गर और डेविड बेडिंघम क्रीज पर टिके हुए है। भारत पहली पारी में 67.4 ओवर में 245 के स्कोर पर सिमट गया था।
साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन अपना आखिरी इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने बनाये। उन्होंने 168 गेंद में 21 चौको की मदद से 115* रन की शतकीय पारी खेली। डेब्यूटेंट बेडिंघम 32(47) रन बनाकर नाबाद रहे। टोनी डी जॉर्जी ने 28(62) रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट जसप्रीत बुमराह को मिले। एक विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 137 गेंद में 14 चौको और 4 छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 38(64) और श्रेयस अय्यर ने 31(50) रन की पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट कागिसो रबाडा ने लिए डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्ज़ी के हाथों एक-एक सफलता लगी।