1st Test: दूसरी पारी में भारत की हालत खस्ता, टी ब्रेक तक 62 के स्कोर पर खोये 3 विकेट
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे दिन दूसरी पारी में टी ब्रेक तक 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए है। वो भारत के स्कोर से 101 रन पीछे है। टी ब्रेक के समय विराट कोहली 18(27) और श्रेयस अय्यर 6(6) रन बनाकर खेल रहे थे। साउथ…
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे दिन दूसरी पारी में टी ब्रेक तक 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए है। वो भारत के स्कोर से 101 रन पीछे है। टी ब्रेक के समय विराट कोहली 18(27) और श्रेयस अय्यर 6(6) रन बनाकर खेल रहे थे। साउथ अफ्रीका पहली पारी में 108.4 ओवर में 408 के स्कोर पर ढेर हो गया। कप्तान टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग के कारण बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे।
साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर ने बनाये। उन्होंने 287 गेंद में 28 चौको की मदद से 185 रन की शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा मार्को यानसेन ने 84(147) और डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने 56(87) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एल्गर ने बेडिंघम के साथ 131 (182) और यानसेन के साथ 111 (199) रन जोड़े। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किये। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को मिला।
दूसरी पारी में भारत की तरफ से शुभमन गिल 26(37) रन, यशस्वी जायसवाल 5(18) और रोहित शर्मा 0(8) के स्कोर पर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की तरफ से एक-एक विकेट कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और मार्को यानसेन को मिला।