2nd ODI: वॉशिंगटन सुंदर ने 2 बार किया ऐसा काम, मुक्का मारने दौड़े कप्तान रोहित शर्मा, देखें Video
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानें जाते हैं। इसकी झलक उन्होंने आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान दिखाई। मैच के दौरान ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को अपने रन-अप के साथ कुछ दिक्कत…
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानें जाते हैं। इसकी झलक उन्होंने आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान दिखाई। मैच के दौरान ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को अपने रन-अप के साथ कुछ दिक्कत हुई वो दो बार रन-अप लेने के बाद किसी कारण से गेंद नहीं डाल सके। दूसरी बार जब सुंदर रुके तो स्लिप में खड़े रोहित उन्हें मजाकिया अंदाज में मारने के लिए दौड़े। रोहित का ये अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।