2nd ODI: स्टब्स ने खेली शानदार शतकीय पारी, साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को दिया 344 रन का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के शतक की मदद से आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 343 रन का स्कोर बनाया। यह मैच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जा रहा…
साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के शतक की मदद से आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 343 रन का स्कोर बनाया। यह मैच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जा रहा है।
साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाये। उन्होंने 81 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन की शतकीय पारी खेली। यह वनडे में उनका पहला शतक है। काइल वेरिन ने 64 गेंद में 5 चौको की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। स्टब्स और वेरिन ने चौथे विकेट के लिए 103 (87) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैंपर, क्रेग यंग एंडी मैकब्राइन और गेविन होए ने एक-एक विकेट हासिल किये।
IRE की प्लेइंग XI: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग।
SA की प्लेइंग XI: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।