2nd T20I: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोच बोरोवेक ने कहा- हम अपने प्लांस को सही समय पर लागू करने में नाकाम रहे
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हरा दिया। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच…
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हरा दिया। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच आंद्रे बोरोवेक (Andre Borovec) ने कहा कि हम अपने प्लांस को सही समय पर लागू करने में नाकाम रहे।
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड की जगह आये हेड कोच बोरोवेक ने कहा कि, "यदि आप गेंदबाजी पर नजर डालें तो एक्सक्यूशन में अच्छी लाइन थी। हम पहले छह ओवरों में बढ़त नहीं बना पाये। इन स्थितियों में, प्लांस और इंटेंट मौजूद हैं और आपको बहुत कुछ मिस करने की ज़रूरत नहीं है। हम सही निर्णय तो ले रहे हैं लेकिन सही समय पर उनको लागू नहीं कर पा रहे हैं।"
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर टांगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाने में कामयाब हो सकी।