3rd ODI: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने जड़े अर्धशतक, श्रीलंका ने भारत को दिया 249 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन टांगे।
श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने 96(102), कुसल मेंडिस ने 59(82)…
श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन टांगे।
श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने 96(102), कुसल मेंडिस ने 59(82) और पथुम निसांका ने 45(65) रनों की पारियां खेली। डेब्यूटेंट रियान पराग ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव लेने में कामयाब रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।