ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खुद भी हो गए हैरान, देखें वीडियो
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपनी ही गेंदबाजी पर शानदार कैच लपकते हुए आउट किया। रोहित इस मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 81(57) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके…
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपनी ही गेंदबाजी पर शानदार कैच लपकते हुए आउट किया। रोहित इस मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 81(57) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए।
21वां ओवर करने आये ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी गेंद स्टंप्स पर तेज गति से डाली। भारतीय कप्तान रोहित ने इसे सामने तेजी से शॉट मारा लेकिन गेंद सीधे फॉलो थ्रू में मैक्सवेल के हाथों में चिपक गयी। मैक्सवेल खुद हैरान थे कि उन्होंने कैच कैसे पकड़ लिया। वो तो इस शॉट से बचना चाह रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 352 रन टांगे।
What a catch Maxwell #Maxwell #IndvsAus pic.twitter.com/UvgspDQgGV
— Rana Jamshaid (@RanaJam74908100) September 27, 2023
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड।