3rd T20I: कप्तान सूर्या ने शतक और जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 202 रन का लक्ष्य
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शतक और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 201 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा…
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शतक और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 201 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाये। उन्होंने 56 गेंद में 7 चौको और 8 छक्कों की मदद से 100 रन शतकीय पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जायसवाल और सूर्या ने दूसरे विकेट के लिए 112 (70) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट केशव महाराज और लिज़ाद विलियम्स ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट तबरेज़ शम्सी और डेब्यूटेंट नंद्रे बर्गर को मिला।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, नंद्रे बर्गर।