3rd T20I: रोहित ने आखिरी ओवर में मारा गगनचुंबी छक्का, स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी गेंद, देखें Video
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 98 मीटर का छक्का जड़ दिया। यह गेंद एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की छत पर जाकर गिरी।
पारी का 20वां ओवर करने आये करीम जनत ने पहली गेंद रोहित को…
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 98 मीटर का छक्का जड़ दिया। यह गेंद एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की छत पर जाकर गिरी।
पारी का 20वां ओवर करने आये करीम जनत ने पहली गेंद रोहित को लेंथ पर डाली। इस गेंद पर रोहित ने शानदार छक्का जड़ दिया। गेंद स्टेडियम की छत से टकरा गयी। इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 4 N6 6 1 6 6 6 सहित कुल 36 रन बटोरे। कप्तान ने 121(69)* रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। रिंकू ने 69(39)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 190* (95) रन जोड़े। वहीं भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर बनाया।
Already loving this duo Rohit Sharma and Rinku Singh. Crazy partnership. pic.twitter.com/4ALTLaLBEn
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) January 17, 2024