रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बुधवार को बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान करीम जनत के अंतिम ओवर में 36 रन बनाकर इस फॉर्मेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर बनाया।
आखिरी ओवर करने आये जनत की पहली गेंद पर रोहित ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद जनत ने नो बॉल हो गयी और भारतीय कप्तान ने उस पर भी छक्का जड़ दिया। इसके बाद दूसरी लीगल गेंद पर फिर से छक्का मार दिया। तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक पर लेकर आये। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इस तरह आखिरी ओवर करने आये जनत ने 4 N6 6 1 6 6 6 सहित कुल 36 रन बटोरे।
Rohit Sharma Rinku Singh
— BCCI (@BCCI) January 17, 2024
OuR’RR’ #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 | @rinkusingh235 pic.twitter.com/SfKSl07JoE
India smashed 36 runs from the 20th over.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 17, 2024
The Rinku and Rohit show. pic.twitter.com/4lHs8k2zu9
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
36- युवराज सिंह स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर डरबन 2007
36- कायरन पोलार्ड अकिला धनंजय कूलिज, 2021
36- रोहित शर्मा और रिंकू सिंह करीम जनत, बेंगलुरु 2024
रोहित ने 69 गेंद में 11 चौको और 8 छक्कों की मदद से 121* रन की शानदार शतकीय पारी खेली। रिंकू ने 39 गेंद में 2 चौको और 6 छक्कों की मदद से 69* रन की अर्धशतकीय पारी खेली।