ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने सोमवार (31 अक्टूबर) को आय़रलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड ग्रुप 1 के मुकाबले में अर्धशतकीय पारी से इतिहास रच दिया। फॉर्म में वापसी करते हुए फिंच ने फिंच ने 44 गेंदों 63 रन की पारी, जिसमें उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के जड़े, यानी उन्होंने अपनी पारी में 38 रन सिर्फ चौकों से ही बनाए।
असनी इस पारी के दौरान गेल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामल में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। फिंच के इस फॉर्मेट में 124 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंटीज के क्रिस गेल की बराबरी की, जिनके नाम टी-20 इंटरनेशऩल में 124 छक्के दर्ज हैं।
इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 182 छक्के भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जड़े हैं। 173 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल दूसरे नंबर पर हैं।
Aaron Finch now at No.4 as most Sixes in T20Is. Rohit Sharma at the Top. pic.twitter.com/urgyiTztnC
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 31, 2022