आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद इस तेज गेंदबाज ने बताया अपना अगला लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) ने दावा किया है कि वह उस पीरियड के दौरान कुछ गेम टाइम पाने के लिए बेताब हैं जब उनके अधिकांश साथी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भाग लेने में व्यस्त होंगे। हेज़लवुड आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इसलिए नहीं बिके क्योंकि…
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) ने दावा किया है कि वह उस पीरियड के दौरान कुछ गेम टाइम पाने के लिए बेताब हैं जब उनके अधिकांश साथी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भाग लेने में व्यस्त होंगे। हेज़लवुड आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इसलिए नहीं बिके क्योंकि उन्होंने लीग शुरू होने के एक महीने बाद शामिल होने की शर्त रखी थी। इस वजह से किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हेज़लवुड पहले चेन्नई सुपर किंग्स (2020-2021) के लिए और फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2022-2023) के लिए खेले थे।
हेज़लवुड ने कहा कि, "आईपीएल मिस करने के कारण, मैं अब जितना संभव हो उतना खेलना चाहता हूं और फिर अप्रैल के लिए तैयारी करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह न्यूज़ीलैंड सीरीज के लिए पूरी ताकत होगी, वे विशेष रूप से वहां एक क्वालिटी टीम हैं और टेस्ट टीम भी शानदार दिखती है। न्यूज़ीलैंड में अगले कुछ सप्ताह कठिन होने वाले हैं।" दाएं हाथ का तेज गेंदबाज इस तैयारी से आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारी करेंगे।
हेज़लवुड फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त ले चुका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के बाद, ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड जाएगा जहां वे वेलिंगटन, ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च में 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 21 फरवरी से टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ शुरू होगी।