CPL 2023: अंबाती रायडू इस फ्रेंचाइजी से खेलते हुए आ सकते है नजर
अंबाती रायडू मेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं, क्योंकि सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए साइन किया है। 37 वर्षीय रायडू ने इस साल मई में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने के बाद सभी तरह…
अंबाती रायडू मेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं, क्योंकि सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए साइन किया है। 37 वर्षीय रायडू ने इस साल मई में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने के बाद सभी तरह के प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
रायडू ने सीपीएल में खेलने को लेकर कहा कि, "मैं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में शामिल होने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं आगामी सीपीएल 2023 में टीम के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।" दाएं हाथ के बल्लेबाज रायडू के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 203 मैच खेले है और 127.54 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4348 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 22 अर्धशतक देखने को मिले है।