पावर हिटर क्रिस गेल से लेकर धोनी जैसे करिश्माई फिनिशर्स दिखे एक साथ जब रायडू ने चुनी अपनी ऑल-टाइम IPL XI
चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने हाल ही में अपनी ऑल-टाइम IPL XI चुनी। रायडू की ये टीम इतनी दमदार है कि शायद IPL के किसी भी दौर की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार हो सकती है।
ओपनिंग की जिम्मेदारी ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और मुंबई…
चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने हाल ही में अपनी ऑल-टाइम IPL XI चुनी। रायडू की ये टीम इतनी दमदार है कि शायद IPL के किसी भी दौर की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार हो सकती है।
ओपनिंग की जिम्मेदारी ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को दी गई है। तीसरे नंबर पर रायडू ने भरोसा जताया विराट कोहली पर, जो IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चौथे नंबर पर जगह मिली सूर्या यानी सूर्यकुमार यादव को, जो अपनी 360 डिग्री बैटिंग के लिए मशहूर हैं।
लोअर मिडल ऑर्डर की धुरी बने सुरेश रैना और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स। दोनों ने IPL इतिहास में कई मैचों को अपने दम पर पलटा है। इसके बाद आते हैं कप्तान कूल और दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज़ और टीम के कप्तान के तौर पर रायडू की लिस्ट में शामिल हैं।
ऑलराउंडर्स के तौर पर वेस्टइंडीज़ के कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण को चुना गया है। पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया है, वहीं नारायण की मिस्ट्री स्पिन आज भी बल्लेबाज़ों के लिए पहेली बनी हुई है। अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे स्पिन विकल्प हैं, जिनकी गेंदबाज़ी का इकॉनमी रेट 7 से भी कम है।
गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह पर है। मलिंगा अपने यॉर्कर्स से किसी भी बल्लेबाज़ को धराशायी कर सकते हैं, जबकि बुमराह आज भी डेथ ओवर्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ माने जाते हैं।
रायडू ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ड्वेन ब्रावो को जगह दी है, जो IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।