VIDEO: एश्ले नर्स और केविन ओब्रायन ने तूफानी शतकों से मचाया कोहराम, सिर्फ चौकों-छक्कों से बना डाले 164 रन
गुजरात जायन्ट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच शनिवार (17 सितंबर) को खेले गए लेजेन्ड्स लीग क्रिकेट 2022 के पहले मैच में जमकर रन बरसे। इंडिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए एश्ले नर्स ने तूफानी शतक जड़ा और गुजरात जायंट्स से लिए केविन ओब्रायन ने विजयी शतक बनाया। दोनों ने सिर्फ…
गुजरात जायन्ट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच शनिवार (17 सितंबर) को खेले गए लेजेन्ड्स लीग क्रिकेट 2022 के पहले मैच में जमकर रन बरसे। इंडिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए एश्ले नर्स ने तूफानी शतक जड़ा और गुजरात जायंट्स से लिए केविन ओब्रायन ने विजयी शतक बनाया। दोनों ने सिर्फ बाउंड्रीज से 164 रन बना डाले।
नर्स ने 239.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए केवल 43 गेंद पर 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 86 रन सिर्फ चौकों छक्कों की मदद से बनाए। जिसकी बदौलत उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।
इसके जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम ने आठ गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। गुजरात जायंट्स के लिए केविन ओब्रायन ने 61 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े। यानी 78 रन ओ'ब्रायन ने सिर्फ चौके औऱ छक्के से बनाए।