पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एशिया कप 2023 से पहले आधुनिक समय के महान खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) के बीच चल रही तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि दोनों की तुलना कभी-कभी थोड़ी अनुचित हो सकती है। भारत और पाकिस्तान 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले में आमने-सामने होंगे।
संजय मांजरेकर ने कहा कि, "बिल्कुल, और हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऐसा दोबारा होगा। बस एक बात जो आप जानते हैं कि तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे लोगों को इससे जूझना पड़ा है कि उनका करियर लंबा रहा है और उनका करियर लगभग 10-15 वर्षों तक चला है और जब भी कोई उभरता हुआ सितारा होता है, तो उसकी तुलना उस व्यक्ति से की जाती है जो काफी समय से दौड़ में हैं। इसलिए कभी-कभी यह थोड़ा अनुचित हो सकता है लेकिन इन दोनों लोगों की महानता यह है कि वे उस स्टैण्डर्ड को बनाए रखते हैं कि एक उभरते हुए खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसके बराबर होता है।"