Asia Cup 2023: रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर गंभीर रूप से घायल हुए आगा सलमान, बहने लगा खून, देखें Video
एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज आगा सलमान (Agha Salman) स्पिनर रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर पैडल-स्वीप करने के चक्कर में अपने चेहरे को चोटिल करवा बैठे। गेंद उनके चेहरे पर जाकर लगी और खून आने लगा। सलमान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
…

जडेजा ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद फ्लैटर डाली,जिस पर सलमान ने पैडल-स्वीप खेलने की कोशिश की। हालाँकि,शॉट अच्छे से नहीं खेल पाए और गेंद उनके चेहरे पर लगी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी नाक के आसपास कट लग गया और तुरंत खून बहने लगा। हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद वो हेलमेट पहनकर खेलने लगे लेकिन वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। 24वां ओवर करने आये कुलदीप ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 23(32) रन बनाये।
AGHA SALMAN IS INJURED OFF OF JADEJA’S BOWLING. match khatam karo bhae hamarey larkey hurt ho rahey hain. #INDvsPAK pic.twitter.com/cKONaUtXag
— Dexie (@dexiewrites) September 11, 2023
भारत ने विराट कोहली ( 94 गेंद में 122*) और केएल राहुल (106 गेंद में 111*) की शतकीय पारियों की मदद से 50 ओवरों में 2 विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और स्पिनर शादाब खान ने एक-एक विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।