Asia Cup 2023: भारत की जीत में चमके विराट-राहुल और कुलदीप, पाक को दी 228 रन की विशाल हार
एशिया कप 2023 के रिजर्व डे वाले दिन भारत ने कोहली-राहुल के शतकों और कुलदीप के 4 विकेट की मदद से पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। भारत की ये पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत है।
भारत ने विराट कोहली ( 94 गेंद में 122*) और…
एशिया कप 2023 के रिजर्व डे वाले दिन भारत ने कोहली-राहुल के शतकों और कुलदीप के 4 विकेट की मदद से पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। भारत की ये पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत है।
भारत ने विराट कोहली ( 94 गेंद में 122*) और केएल राहुल (106 गेंद में 111*) की शतकीय पारियों की मदद से 50 ओवरों में 2 विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 332 ओवर में पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। हारिस रउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 27(50) रन फखर जमान ने बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किये।
IND की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
PAK की प्लेइंग X: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।