Asia Cup 2023: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से मात दी, किया सुपर 4 के लिए क्वालिफाई
एशिया कप 2023 के छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से मात दी। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कासुन राजिथा ने शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए 37.1 ओवर में मैच जीतना था लेकिन पूरी टीम 37.4 ओवरों में 289…
एशिया कप 2023 के छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से मात दी। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कासुन राजिथा ने शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए 37.1 ओवर में मैच जीतना था लेकिन पूरी टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर सिमट गयी।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 92(84) रन मेंडिस ने बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट गुलबदीन नायब ने लिए। 2 विकेट राशिद खान ने लिए।
A thriller in Lahore
— ICC (@ICC) September 5, 2023
Sri Lanka sneak home by two runs against a spirited Afghanistan side to book a Super 4 spot in #AsiaCup2023 #AFGvSL | : https://t.co/mGlQ6ex6uJ pic.twitter.com/XDPFbc4jvd
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 65(32) रन मोहम्मद नबी ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। श्रीलंका की तरफ से कासुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
SL की प्लेइंग XI: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेल्लागे, महीश तीक्षणा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
AFG की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।