पाकिस्तान के सामन तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया 157 रन पर ऑलआउट, 7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाईं का आंकड़ा
कप्तान जोश इंग्लिस के अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार (4 जनू) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ निर्णायक वनडे मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत…
कप्तान जोश इंग्लिस के अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार (4 जनू) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ निर्णायक वनडे मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम 42 ओवर में 157 रनों पर सिमट गई। इंग्लिस ने 71 गेंदों में 65 रन की पारी खेली,बाकी कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 35 रन के अंदर गिरे।
पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, अबरार अहमद और शादाब खान ने 2-2 विकेट,हारिस रऊफ ने 1 विकेट लिया।
बता दें कि फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़ाम्पा।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।