IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच 8 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
भारत के लिए इस…

भारत के लिए इस मुकाबले में मानव सुथार ने डेब्यू किया है। वहीं अफगानिस्तान के लिए नांगेलिया खरोटे अपना पहला मैच खेल रहे हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।