IND vs AFG: पहले दिन टीम इंडिया ने लंच तक बनाए 1 विकेट पर 96 रन,यशस्वी सस्ते में आउट
भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में के पहले दिन (6 जून) लंच के समय तक 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम…
भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में के पहले दिन (6 जून) लंच के समय तक 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 41 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा, उन्होंने 32 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।पहले सत्र के अंत पर केएल राहुल 70 गेंदों में 37 रन और साईं सुदर्शन 49 गेंदो में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
अफगानिस्तान के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद सलीम सफी ने लिया है।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।