IND vs AFG Test: राहुल-सुदर्शन ने जड़े शानदार पचासे, टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार
केएल राहुल औऱ साईं सुदर्शन के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन (6 जून) को चायकाल तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। सत्र के अंत…
केएल राहुल औऱ साईं सुदर्शन के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन (6 जून) को चायकाल तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। सत्र के अंत पर राहुल और कप्तान शुभमन गिल नाबाद रहे।
दूसरे सत्र में भारत को साईं सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 104 गेंदों में 13 चौकों की बदौलत 81 रन बनाए। उनसे पहले भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल (24 रन) के रूप में गिरा था। जिसके बाद राहुल और सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों में 139 रन की साझेदारी की।
राहुल ने 137 गेंदों में नाबाद 81 रन और गिल ने 28 गेंदों में 20 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान के लिए दोनों विकेट मोहम्मद सलीम सफी ने लिए हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।