BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने गुरुवार (11 जून) को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैच की सीरीज में फिलहाल बांग्लादेश 1-0 से आगे है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में लियाम स्कॉट की जगह…
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने गुरुवार (11 जून) को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैच की सीरीज में फिलहाल बांग्लादेश 1-0 से आगे है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में लियाम स्कॉट की जगह राइली मेरेडिथ आए हैं। बता दें कि मेरेडिथ को इस सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था और 2021 के बाद इस फॉर्मेट में यह उनका पहला मैच है। वहीं बांग्लादेश ने सैफ हसन की जगह सौम्य सरकार को मौका दिया है।
टीमें:
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, जेवियर बार्टलेट, रिले मेरेडिथ, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।