प्रभसिमरन,ऋतुराज और तिलक ने जड़े पचासे,इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को दिया 350 रनों का लक्ष्य
प्रभसिमरन सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ औख कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतकों के दम पर इंडिया ए ने गुरुवार (11 जून) को दाम्बुला में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें बारिश के कारण ओवरों की संख्या…
प्रभसिमरन सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ औख कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतकों के दम पर इंडिया ए ने गुरुवार (11 जून) को दाम्बुला में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 49 ओवर प्रति पारी कर दिया गया।
प्रभसिमरन ने 69 गेंदों में 84 रन, गायकवाड़ ने 80 गेंदों में 66 रन और तिलक ने 73 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदो में 44 रन की तूफानी पारी खेली। जिससे इंडिया ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। इंडिया ए ने अपने आखिरी 4 विकेट 34 रन के भीतर गवांए।
अफगानिस्तान के लिए अब्दुल्ला अहमदज़ई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। इसके अलावा फ़रमानुल्लाह सफ़ी ने 3 विकेट और इमरान मीर ने 1 विकेट लिया।
बता दें ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका को मात दी थी।