Women's T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता,देखें प्लेइंग XI
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शुक्रवार (12 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बता दें कि पिंडली में चोट…
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शुक्रवार (12 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बता दें कि पिंडली में चोट के कारण इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट शुरूआती कुछ मुकाबलों में सिर्फ एक बौटर के तौर पर खेलेंगी।
टीमें:
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या।