IND vs AFG: धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के पहले वनडे मैच को लेकर आई बुरी खबर
भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे मैच में बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। भारतीय समय के अनुसार टॉस दोपहर 1 बजे होना था और पहली गेंद 1.30 बजे डाली जानी थी। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला तय…
भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे मैच में बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। भारतीय समय के अनुसार टॉस दोपहर 1 बजे होना था और पहली गेंद 1.30 बजे डाली जानी थी। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। बता दें कि यह दोनों टीम की पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज है।
टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी।